Sukanya Samriddhi Yojana 2023: 22 जनवरी 2015 से मोदी सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत देश की सभी बेटियों के लिए बचत खाता खोलना है जिसमें उन्हें कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें इस योजना में 10 साल से कम उम्र की लड़कियों का खाता डाकघर, राष्ट्रीय बैंक, अन्य एजेंसी में खोला जाता है। इसी के लिए आज हम आपको समृद्धि योजना दस्तावेज पात्रता, आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

देश की सभी बेटियों के लिए केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत करी है, इस योजना के तहत लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटी की उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के लिए पैसे रख सकते हैं। मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को करी थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत सरकार आपको 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दे रही है। इस योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के माता-पिता कहीं भी राष्ट्रीयकृत बैंक या डाकघर में अपना खाता खुलवा सकते हैं। आप 250 रुपये के न्यूनतम राशि और 1.5 लाख रुपये की अधिकतम राशि अपनी स्थिति के अनुसार जमा कर सकते हैं। इसके साथ बेटी के 18 साल होने के बाद आप 50 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पहले 1000 रुपये जमा करना अनिवार्य था। लेकिन अब हर हाल आप 250 रुपए जमा किए जा सकते हैं। इतने कम राशि में ज्यादातर नागरिक इस योजना का लाभ ले पाएंगे। आपको इस योजना में 14 साल के लिए निवेश करना होता है, जिसके बाद आप भविष्य में एक अच्छी रकम निकाल सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana 2023
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 खुलवाने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की उम्र 10 साल तक रखी गई है। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा सकता है। इस योजना के तहत आपको जमा राशि पर 7.6 फीसदी मिलता है। आप 250 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ सुकन्या समृद्धि योजना खोल सकते हैं। इस योजना के अनुसार आपको बेटी के लिए 15 साल तक पैसा जमा करना होगा और 21 साल मैच्योर होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लाभ: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
टैक्स बेनिफिट : यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में भाग लेते हैं तो धारा 80सी के तहत सलाना 5 लाख रुपये तक कर छूट। |
ब्याज की उच्च दर: PPF जैसी अन्य सरकार समर्थित कर बचत योजनाओं की तुलना में सुकन्या समृद्धि योजना बेहतर योजना है। इस योजना में आपको सलाना 7.6 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है। |
गारंटी रिटर्न: सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है, इसलिए आप निश्चिंत होकर पैसे लगा सकते है। |
अपनी सुविधानुसार निवेश करें – इस योजना में कोई भी निवेश कर सकता है। हर साल बस 250 से लेकर 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। |
कंपाउंडिंग का लाभ: सुकन्या समृद्धि योजना एक दीर्घकालिक निवेश योजना है जिसमें वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ प्रदान करती है। ऐसे में आपके द्वारा निवेश किए गए पैसे पर आपको एक अच्छा रिटर्न मिलता है। |
आसान हस्तांतरण: सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले हुए खाते को आप आसानी से देश के एक हिस्से से दूसरे बैंक/डाकघर में स्वतंत्र रूप से स्थानांतरित किया जा सकता है। |
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए योग्यता: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
आप अपने बालिका के नाम पर केवल एक सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोल सकते हैं। एक से अधिक खाता नहीं खोल सकते हैं। |
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत बेटी के 10 साल होने पर आप खाता खुलवा सकते हैं। यानि की बालिका की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। |
इस योजना का लाभ एक परिवार में केवल दो लड़कियों के नाम से खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि खाता केवल कुछ विशेष मामलों में 2 से अधिक बालिकाओं के लिए खोला जा सकता है। |
सुकन्या समृद्धि योजना खाता केवल माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा बालिका के नाम पर खोला जा सकता है। |
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
इस योजना के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र चाहिए। |
इसके साथ माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड, अधिवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन बिल आदि। |
पैन कार्ड |
सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हर महीने 1000 रुपए जमा कर सकते हैं। यदि 1 साल में आप 12,000 रुपये जमा करें तो आप 15 साल में कुल 1,80,000 रुपये निवेश करेंगे और इसपर आपको 3,29,212 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 5,09,212 रुपये मिल जाएगा।
इसके अलावा आप सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 5000 रुपये जमा करते हैं तो आपको 1 साल में 60,000 रुपये निवेश करना होगा। इस तरह 15 साल में आपको कुल 9,00,000 लाख रुपये निवेश करना होगा। इसमें 7.6 फीसदी की ब्याज दर पर आपको मैच्योरिटी पर 25,46,062 रुपये मिल जाएंगे।
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कैसे करें: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले पोस्ट ऑफिस या किसी बैंक ब्रांच के जरिए निवेश करना होगा। इसके साथ ही प्रारंभिक जमा फॉर्म और चेक/ड्राफ्ट के साथ पासपोर्ट, आधार कार्ड जैसे केवाईसी दस्तावेज जमा करना होगा।
FAQ’s: Sukanya Samriddhi Yojana 2023
Q1. सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि कितनी है?
सुकन्या समृद्धि योजना की अवधि 21 वर्ष से लेकर 18 वर्ष की आयु के बाद तक होती है। हालांकि इस योजना में आपको 15 साल तक निवेश करना होगा है। इसके बाद अकाउंट में आपको मैच्योरिटी पर ब्याज मिलता रहेगा चाहे आप कोई डिपोजिट करें या ना करें।
Q2. सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कौन सा बैंक सबसे अच्छा है?
यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहते हैं तो आप यूनियन बैंक ऑफ इंडिया योजना पर खाता खोल सकते हैं।
Q3. सुकन्या खाता खोलने से क्या फायदा है?
सुकन्या समृद्धि योजना 2023 खुलवाने के लिए माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की उम्र 10 साल तक रखी गई है। इसके लिए आप किसी भी सरकारी बैंक या डाकघर में खाता खुलवा सकता है। इस योजना के तहत आपको जमा राशि पर 7.6 फीसदी मिलता है। आप 250 रुपये की न्यूनतम राशि के साथ सुकन्या समृद्धि योजना खोल सकते हैं। इस योजना के अनुसार आपको बेटी के लिए 15 साल तक पैसा जमा करना होगा और 21 साल मैच्योर होती है।
Conclusion: आज के इस लेख में हमने आपको Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते हैं आपको यह लेख काफी पसंद आया होगा, यदि इस लेख से आपको कुछ मदद मिली तो आप इसको अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ शेयर जरूर करें। साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले।
यह भी जरूर पढ़ें:
Nagar Nigam Bharti 2023: क्लर्क, चपरासी 20 हजार पदों पर सीधी भर्ती, 8वीं पास भी कर पाएंगे आवेदन
UP Board Admit Card 2023 Download Kaise Kare: 10वीं और 12वीं के छात्र जल्दी डाउनलोड करें
Aadhar Card me Date of Birth Kaise Change Kare: घर बैठे आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि बदले
Ration Card New List 2023: राशन कार्ड की नई लिस्ट हुई जारी, जल्दी से चेक करें अपना नाम
BSNL के इस प्लान ने जीता ग्राहकों का दिल, बस इतने रुपये में 365 दिन के साथ रोजाना 2 GB डेटा